Monday, June 2, 2008

आंख के अंधे रुक्का भाई

रुक्का भाई
रुक्का भाई
पुक्का मत फाड़ो।
रुक्का भाई
रुक्का भाई
अंग्रेजी मत झाड़ो।

लाखों पुक्का फाड़ रहे
करोड़ो अंग्रेजी झाड़ रहे
पुक्का वाले तेरे संघाती हैं
बाकी हिटलर के नाती हैं।

रुक्का भाई
रुक्का भाई
बासी खबर मत बेंचो।
रुक्का भाई
रुक्का भाई
चोरी का घर मत बेंचो।

अखबार नहीं हिरोइन के लहंगे हैं
दोखो, इतने बड़े-बड़े घर बड़े महंगे हैं
अखबार वाले तेरे संघाती हैं
बाकी हिटलर के नाती हैं।

रुक्का भाई
रुक्का भाई
अच्छे-अच्छे काम करो।
रुक्का भाई
रुक्का भाई
जग में रहकर कुछ नाम करो।

नाम वाले भी बदनाम हैं
आदमी के भेष में झाम हैं
नाम वाले तेरे संघाती हैं
बाकी हिटलर के नाती हैं।

रुक्का भाई
रुक्का भाई
आंख के अंधे मत बनो
अक्ल के गंदे मत बनो
आंख वाले तेरे संघाती हैं
बाकी हिटलर के नाती हैं।

1 comment: