Friday, January 8, 2010

एनडी तिवारी की अवैध संतान रोहित शेखर!

हे भगवान! जाने कितने शेखर!! वो शेखर, ये शेखर.... आंध्रा में एक शेखर तेलंगाना के लिए बावरे, एक शेखर तिवारी जी की अवैध संतान? तिवारी जी पहले आंध्रा में राज्यपाल थे, उससे पहले उत्तरांचल के मुख्यमंत्री, उससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री.....किस्सी उन्हीं दिनो का है। तिवारी की चुनरी में दाग ही दाग। एक और दाग रोहित शेखऱ का।
तिवारी को अवैध संतान मामले में हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने तिवारी के कथित नाजायज पुत्र रोहित शेखर की अर्जी पर उन्हें नोटिस जारी किया है। उल्लेखनीय है रोहित शेखर ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर खुद को एनडी तिवारी की अवैध संतान बताया है। रोहित ने दावा किया है कि तिवारी उनके पिता हैं। सूत्रों ने अनसार रोहित ने कुछ तस्वीरों के आधार पर अदालत में अपना दावा पेश किया है। हालांकि, तिवारी के वकीलों ने दलील दी थी कि यदि रोहित वास्तव में उनकी संतान हैं तो उन्हें कानूनन वयस्क (18 साल) होने के तीन साल के अंदर दावा पेश करना चाहिए था। रोहित की मां उज्जवला शर्मा ने भी एनडी तिवारी पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया है। रोहित की मां एनडी तिवारी के साथ खिंचवाई गई तस्वीरों का हवाला देते हुए कहा है कि यदि तिवारी के उनसे निकट संबंध नहीं है, तो उन्होंने उनके साथ तस्वीरें क्यों खिंचवाई। उन्होंने दावा कि 1970 के दशक में तिवारी और उज्जवला करीब आए थे। उस दौरान उज्जवला खुद भी कांग्रेस से जुड़ी थीं और काम के सिलसिले में दोनों की करीबियां बढ़ती चली गई। उज्जवला के अनुसार उसी दौरान तिवारी ने संतान की इच्छा जताई, जिसके बाद रोहित का जन्म हुआ। उन्होंने बताया कि रोहित के जन्म के बाद तिवारी बेहद खुश हुए थे और वो कई वर्षो तक उसका जन्मदिन भी मनाते रहे। हालांकि, बाद में तिवारी ने रोहित और उज्जवला से दूरियां बढ़ानी शुरू कर दी। उज्जवला के अनुसार 2005 में तिवारी के 80वें जन्मदिन पर वो रोहित के साथ तिवारी से मिलने गईं थी, जिसके बाद वो परेशान हो गए थे।
...........और भी कई हकीकत पढ़ें
SANSADJI.COM...सांसदजी डॉट कॉम पर