Tuesday, March 16, 2010

'टीम गडकरी' में राजनाथ के 'हाशिये'!



(sansadji.com सांसदजी डॉट कॉम)

'टीम गडकरी' में ऐसे कई ओहदेदार किनारे कर दिए गए हैं, जो राजनाथ की टीम मेंपार्टी के सिरहाने साजे-नवाजे जाते थे। ऐसे कई पदाधिकारियों के गायब रहने कोलेकर पार्टी के भीतर कचर-बचर शरू हो गई है। ऐसी भी चर्चाएं हैं कि घेरेबंदी होने परपहले से कुछ फेर-बदल की गुंजायश बनाकर रखी गई है। गडकरी की टीम में जगहनहीं पाने वाले याउंचे से नीचे की पायदान पर आने वालेसदस्यों में शांता कुमार, बाल आप्टे, यशवंत सिन्हा, जुआल ओरम, जयवंतीबेन मेहता, विनय कटियार, बलबीर पुंज, कांजीभाई पटेल के नाम लिए जा रहे हैं और तो और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी पार्टीकी शीर्ष नीति-निर्धारक इकाई भाजपा संसदीय बोर्ड में जगह नहीं मिली है। गडकरी ने हाल ही में हालांकि देश केप्रधानमंत्री के रूप में मोदी के अच्छा काम करने की संभावना जतायी थी। विनय कटियार भी बाहर हो गये हैं। उन्हेंमहासचिव की बजाय उपाध्यक्ष बना दिया गया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को दिन में भाजपा अध्यक्ष नितिनगडकरी की टीम घोषित की गई थी, जिसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से लेकर सांसद वरुण गांधीतक को शामिल किया गया है। वसुंधरा राजे, सांसद रविशंकर प्रसाद, अर्जुन मुंडा, थावरचंद गहलो, नरेन्द्र तोमर, जेपी नड्डा, धर्मेन्द्र कुमार, विजय गोयल, अनंत कुमार, रामलाल को महासचिव का पद सौंपा गया है। वरुण कोसचिव पद दिया गया है। टीम में पीलीभीत से भाजपा सांसद वरूण गांधी, सांसद नवजोत सिंह सिद्धू, स्मृति ईरानी, आरती मेहरा, मुरलीधर राव, सरोज पांडे, अशोक प्रधान को सचिव बनाया गया है। गडकरी की टीम में राष्ट्रीयकार्यकारिणी के 121 सदस्य, 13 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव, 15 सचिव और एक कोषाध्यक्ष घोषित किए गए हैं।इस सूची में 13 पदाधिकारियों समेत कुल संख्या में 40 महिला सदस्य हैं। वी सतीश और सौदन सिंह संयुक्तमहासचिव (संगठन) बनाये गये हैं। नजमा हेपतुल्ला, हेमामालिनी, शांता कुमार, कलराज मिश्र, विनय कटियार, भगत सिंह कोश्यारी, मुख्तार अब्बास नकवी, करुणा शुक्ला, विजया चक्रवर्ती, पुरूषोत्तम रूपाला और किरण घईउपाध्यक्ष होंगे। जबकि प्रकाश जावडेकर, राजीव प्रताप रूडी, शाहनवाज हुसैन, राम नाथ कोविद, तरूण विजयऔर निर्मला सीतारमण को पार्टी प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। भाजपा संसदीय बोर्ड में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्रमोदी को शामिल नहीं किया गया है। इस बोर्ड में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, वेंकैया नायडू, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, बाल आप्टे, अनंत कुमारसचिव), थावर चंद गहलौत और राम लाल को नामित किया गया है।

(

1 comment:

Admin said...

शीर्षक मन कों भा गया