Monday, April 19, 2010

सपा को यूपी में मध्यावधि चुनाव की संभावना


sansadji.com

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद मुलायम सिंह यादव तथा यूपी के प्रदेश अध्यक्ष व उनके सांसद-पुत्र अखिलेश यादव ने केंद्र व प्रदेश दोनों सरकारों के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया है। उत्तर प्रदेश में उन्होंने 27 अप्रेल को आम हड़ताल का ऐलान कर रखा है। पार्टी को उत्तर प्रदेश में मध्यावधि चुनाव की संभावना है।
मुलायम सिंह कहते हैं कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की साठगांठ से बढ़ती महंगाई के खिलाफ 27 अप्रैल को होने वाली हड़ताल को यादगार तरीके से सफल बनाएं। पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी और विधानमण्डल दल की संयुक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए नेताजी ने कि इस संघर्ष में सपा की भूमिका महत्वपूर्ण होंगी। हड़ताल में औद्योगिक व व्यापारिक प्रतिष्ठानों, शिक्षकों, छात्रों, नौजवानों, व्यापारियों, किसानों, वकीलों एवं श्रमिकों सबका सहयोग लिया जाए, लेकिन कहीं हिंसा न हो। जनता की यह हडताल जनता के लिए है इसलिए वकील, व्यापारी तथा शिक्षण संस्थाएं सभी शामिल हों। किसान भी खेती का काम एक दिन के लिए बंद करें, क्योंकि सबसे घाटे वाला काम उसी का हैं। खाद, बीज, बिजली और पानी सबकी किल्लत हैं। केन्द्र और प्रदेश की सरकार मिलकर शिक्षा और चिकित्सा को महंगा कर रही है, ताकि गरीब और मध्यवर्गीय जनता पिसती रहे। राज्य में मध्यावधि चुनाव की संभावना हैं, इसलिए पार्टी नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच लगातार रहें। सांसद अखिलेश यादव ने रंगनाथ मिश्र आयोग और सच्चर कमेटी की सिफारिशों को तत्काल लागू करने की मांग करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार के गलत कामों पर कांग्रेस की चुप्पी से भ्रष्टाचार और वसूली बढी़ हैं। छात्र संघ चुनाव राजनीति की नर्सरी होते हैं। जब नर्सरी में ही छात्रों का अभाव होगा तो स्नातक कक्षाओं में निपुण छात्र कहां से मिलेंगे। फिरोजाबाद लोकसभा उपचुनाव में उनकी पत्नी डिम्पल यादव को मुसलमानों और यादवों का ही पूरा समर्थन नहीं मिला और इसीलिए वह चुनाव हार गईं। अब स्थिति बदली है इन दोनों के साथ ही फिरोजाबाद के आम लोग भी सपा के साथ आ गए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार जीत सपा की ही होगी।

No comments: